Sunday, May 01, 2016

बुंदेलखंड में अन्ना गाय हाइवे में प्यासी मरने लगी !!!

केन्द्रीय जल मंत्री और झाँसी सांसद उमा भारती ने सर्किट हाउस में बैठक करके बुंदेलखंड पैकेज से 400 करोड़ रूपये और दिए जाने की घोषणा की है ! यह रुपया पूर्व और वर्तमान सांसद की समिति बनाकर उनकी मंशा के अनरूप खर्च किया जायेगा ! जो कार्य पहले नही हुए उन्हें प्राथमिकता में रखेंगे ऐसा जल मंत्री उमा भारती ने कहा है ! 
लेकिन सवाल इतना कि जब 7266 करोड़ रुपया नही सहेज पाए जमीन में तब इसकी क्या गारंटी है ? गाय वाले राष्ट्रभक्तों की केंद्र सरकार और समाजवादी मुखिया को शर्म आनी चाहिए ! परबेहया नेता कब शर्म से पानी - पानी होने लगे ? जब खेत की आबरू हाइवे पर प्यासी मरने लगे तब भारत देश कहलाने पर सोचना पड़ेगा !
मंत्री उमा जी अगर नियत पाकीजा होती तो बुंदेलखंड में सूखा नही होता ! गाय अन्ना होकर हाइवे पर प्यासी नही मरती और किसान आत्महत्या नही करता ! 
                                                             


                 
बुंदेलखंड विशेष पैकेज - उत्तर प्रदेश के हिस्से आया - 3506 करोड़ 
मध्यप्रदेश के हिस्से आया - 3760 करोड़ रूपये ( पहले तीन साल था 2009 से 12 तक बाद में और बढ़ा,मियाद 31 मार्च 2015 ) कुल रुपया 7266 करोड़ मिला जिसमे बुन्देली पशुओं और अन्ना जानवर / गाय के रोकथाम के लिए यह कार्य किये जाने थे ! 
उत्तर प्रदेश में सात लाख हेक्टयेर और मध्यप्रदेश में चार लाख हेक्टयेर कृषि भूमि विकसित करना ! अन्ना प्रथा ( छुट्टा जानवर ) के लिए जागरूकता अभियान - 1.92 करोड़ रुपया दिया ! चारा बैंक स्थापना में - 2.10 करोड़,3 - चारा ब्लाक यूनिट स्थापना - 3.58 करोड़ !
4- पशु अस्पतालों का आधुनिकीकरण - 13.50 करोड़ 
5 - सचल पशु अस्पताल और कृत्रिम गर्भादान सेंटर - 5.64 करोड़ 
6 - गैर सरकारी संघठन के माध्यम से कृत्रिम गर्भादान - 15.33 करोड़ 
7- बकरी इकाई स्थापना - 11.25 करोड़ रुपया जिसमे 1.40 करोड़ की बकरी मर गई है !,टीकारण अभियान ट्रेनिंग - 11.33 करोड़ !
ग्राम्य दुग्ध सहकारी समिति गठन - 2.80 करोड़ दुग्ध क्षेत्र में ढांचागत विकास के लिए 9.65 करोड़ फ़िलहाल दिए गए ! 
8 - मांस प्रसंस्करण इकाई स्थापना - 4 करोड़ 
9 - टीकारण अभियान ट्रेनिंग - 11.33 करोड़ 
ग्राम्य दुग्ध सहकारी समिति गठन - 2.80 करोड़  दुग्ध क्षेत्र में ढांचागत विकास के लिए 9.65 करोड़ फ़िलहाल दिए गए !
10 - भूमि संरक्षण विभाग ( मैदानी सेकेण्ड ) को बंधी / चेक डैम के लिए 100 करोड़ रूपये जिसमे वर्ष 2013 - 14 में दस करोड़ की बंधी बाँदा में बनी है जो सूखी है या बनी नही !
11 - वनविभाग को ड्राई चेक डैम बनाने के लिए - बाँदा में दिए 58 लाख जो कागज में बनी है !
12 - बुंदेलखंड पैकेज सात जिलों में (ग्रामीण अवस्थापना केंद्र ) आनाज गोदाम मंडी बनी है यह संख्या में 133 है ! जिसमें झाँसी में 24,ललितपुर में 23,बाँदा 19,चित्रकूट में 15,महोबा में 10,हमीरपुर में 23,जालौन में 19 मंडी बनी है,इनमे भी समाजवादी सरकार ने सीएनडीएस / अपने चहेते ठेकेदारों को इसका ठेका दिया था ! आज सभी आनाज गोदाम मंडी में सूखा है अन्न भंडारण नही ! तस्वीर में चित्रकूट के देवांगना घाटी में जर्जर गाय बच्चे को दूध पिलाती हुई और एनएच 76 में प्यास से मरी गाय अतर्रा मार्ग पर !! - आशीष सागर,प्रवास 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home